गुरुवार, 31 जनवरी 2013

कांग्रेसजनों ने सौंपा ज्ञापन

सागर। ब्लाक किसान कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के तत्वावधान में नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बदौना, रतौना, लेहदरा, रजौआ, बम्होरी, रेंगुआ आदि आसपास के लगे अनेको ग्रामों के ग्रामीणों की विभिन्न बुनियादी समस्याओं को लेकर कांग्रेसजनों ने पूर्व मंत्री सुरेन्द्रचौधरी के नेतृत्व में ग्राम बदौना में धरना प्रदर्शन कर ग्रामीणों की समस्याओं का महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार निर्मल सिंह राठौर को सौंपा।

धरना प्रदर्शन करने वालों में पुरुषोत्तम शिल्पी, संजू घोषी, आरआर पाराशर, विष्णु प्रसाद, मेवालाल पटेल, अशरफ खान, खुमान दाऊ, सतीश शुक्ला, शिवप्रसाद रजक, रज्जन पाराशर, लालू पाराशर, मनोज चौबे, विनोद रजक, संतोष यादव आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...