जरूआखेड़ा। बैंकों और एटीएम से नकली नोट निकलने की बात तो आपने कभी न कभी सुनी होगी वहीं अब एटीएम से विकृत नोट भी निकलने लगे हैं। परकोटा स्थित एटीएम से 100 रुपए का एक विकृत नोट निकलने का मामला सामने आया है।
नोट दोनों तरफ कटा हुआ नोट पर दोनों तरफ कागज भी लगा हुआ जो मशीन से कट नहीं पाया। नोट को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बैंक अपनी जिम्मेदारी किस तरह अदा कर रहे हैं और आम उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जरूआखेड़ा निवासी अंशुल बडोन्यिा 25 जनवरी को जरूआखेड़ा से सागर किसी काम से आए थे।
उन्होंने खर्च के लिए जब परकोटा स्थित एसबीआई के एटीएम से रुपए निकाले तो मशीन से निकला 100 का नोट देखकर वे दंग रह गए। इसके बाद उन्होंने तीन-चार दुकानों पर इसे चलाने की कोशिश की लेकिन कोई भी दुकानदार विभिन्न बनावट के नोट को लेने को तैयार नहीं था। अंशुल अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा था। इसके बाद जरूआखेड़ा पहुंचकर उसने यह बात अपने मामा आनंद चौबे को बताई। उल्लेखनीय है कि यह नोट बैंको से ही एटीएम से डाले गए होंगे लेकिन बैंकों के अधिकारी कर्मचारियों की नजर भी इस नोट पर नहीं गई।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें