गुरुवार, 24 जनवरी 2013

कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने दिखाये खेल के जौहर

बीना/ कन्या महाविद्यालय में मंगलवार से तीन दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की शुरूआत हो गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ.चंदा रत्नाकर ने मशाल जलाकर शपथ दिलाते हुये किया। क्रीड़ा प्रभारी डॉ.उमा लवानियां ने सभी छात्राओं को खेल भावना के खेलने की प्रेरणा दी। सर्वप्रथम 100 मीटर दौड़ में सोनम राय ने प्रथम स्थान हासिल किया। गोला फेंक एवं तवा फेंक में दमयंती कुशवाहा प्रथम रहीं। भाला फेंक में पूजा ठाकुर ने पहला स्थान हासिल किया।

बेडमिंटन प्रतियोगिता में स्वपिनका सिंघई एवं टेबिल टेनिस में नेहा राय ने बाजी मारकर जीत हासिल की। दूसरे दिन बुधवार को 6प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 200मीटर दौड़ में आरती साहू ने सबसे तेज दौड़ लगाकर जीत हासिल की। दूसरे स्थान पर नीतू साहू एवं तीसरे स्थान पर नेहा राय एवं रजनी रैकबार ने कब्जा जमाया। उंची कूद में नेहा राय ने प्रथम स्थान हासिल किया आरती साहू एवं दमयंती कुश्वाहा ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान पाया। लम्बी कूद में सोनम राय प्रथम स्थान पर रहीं दूसरे स्थान पर दमयंती और नेहा दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। 

धीमी साइकिल में नीतू साहू पूजा ठाकुर और अर्चना कुशवाहा ने क्रमश: स्थान हासिल किया। कुर्सी दौड़ हेमलता कुशवाहा ने पहला स्थान पाया उसके बाद स्वाति ठाकुर एवं रोशनी विजौरिया का स्थान रहा। क्रिकेट मैच में पूजा ठाकुर की कप्तानी में ए टीम ने जीत हासिल की। उपविजेता बी टीम रही। कप्तानी बर्षा दांगी ने की। इस अवसर पर डॉ.संध्या टिकेकर, डॉ.सरोज जैन, प्रो.विनय दुबे, प्रो.प्रकाशचंद, प्रो.अजय जैन, डॉ.रश्मि जैन, डॉ.सविता सेठी, श्रीमति अंशु माथुर, अशोक मिश्रा, अरमजीत मठारू, सरिता चौधरी, संजय नोतानी, बलराम ठाकुर सहित महाविद्यालय स्टाफ, छात्रायें मौजूद थीं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...