
खुरई। रविवार के दिन क्षेत्रीय विधायक अरूणोदय चौबे ने 83 लाख के दो सड़कों के भूमि पूजन किए। इनमें से एक सीसी सड़क जगजीवन वार्ड में टूटा ट्रक से पुराने जनपद तक नगर पालिका द्वारा 33 लाख की लागत राशि से बनाई जानी है। यह सड़क केन्द्रीय सड़क विभाग की 1 करोड़ 72 लाख की लागत से चर्च से लेकर जेल तक डामरी कृत सड़क से जोड़ेगी। इस सड़क से शहीद अरूण चौबे चौक से थाने की ओर और इस सड़क से लगे सभी वार्डों के नागरिको को राहत मिलेगी। तथा नगर के एक मात्र सड़क से टेÑफिक भी कम होगा।
दूसरी सड़क केंद्रीय सड़क विभाग की लगभग 50 लाख की निधि से गढ़ौला नाका पर मुख्य सड़क एनएच 26 से रेल्वे फाटक तक किया जाना है। विधायक श्री चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सड़क खुरई रजवांस रोड का ही एक भाग है। पहले यह सड़क फाटक से रजवांस तक स्वीकृत थी जिसका निर्माण केंद्रीय सड़क निधि की 17 करोड़ की लागत से बनाई जा चुकी है। लेकिन असुविधा को देखते हुए उन्होंने अपने प्रयास से इसे मुख्य सड़क से जोडे़ जाने का प्रस्ताव पास कराकर यह राशि स्वीकृत कराई।
उन्होंने आगे बताया कि चर्च से जेल तक रोड तक 1करोड़ 72 लाख की लागत से बनाई जाने वाली सड़क भी केन्द्रीय सड़क निधि से शीघ्र बनाई जानी है। जिसके टेंडर भी जारी किए जा चुके है। भूमि पूजन में नगरपालिका अध्यक्ष सहोद्राबाई राय,ब्लाक अध्यक्ष बलराम यादव,पूर्व नपा अध्यक्ष कमलेश राय,पप्पी नायक,पार्षद दीपक वागले,बाबूसिंह पटेल,राजू चंदेल,राशिद वेग,एड. डीपी रैदास सहित दर्जनों वार्डवासी सम्मलित हुए।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें