खुरई। सोमवार के दिन दिन दहाड़े नगर के बीच स्थित पटेल मार्केट में मनीष सेन की दुकान के सामने से एक मोटर साइकिल चोरी चली गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विजय पिता रघुवर राय निवासी मुकारमपूर ने शिकायत की कि उसकी मोटर साईकिल सुजूकी मेक्स 100 क्रं. एम पी 15 4073 पटैल मार्केट से चोरी चली गई और मुन्ना विश्वकर्मा ने बताया है कि वीरेन्द्र आदिवासी मोटर साईकिल ले गया है। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें