भारतीय जनता पार्टी द्वारा कैलवास ग्राम में मिलन समारोह का आयोजन किया गया, समारोह में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव की उपस्थिति में सैकड़ों ग्रामिणों ने भाजापा का हाथ थामा। पंचायत मंत्री श्री भार्गव के कैलवास पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया। अमृता, सेफाली, जयंती, रचना ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। ग्रामीणों ने साल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह सहित 11 किलों की माला से पंचायत मंत्री का स्वागत किया।
कार्यक्रम में पंचायत मंत्री श्री भार्गव ने कहा की पिछले 9 साल में रहली विधानसभा मप्र में नंबर एक तो हो ही गया है लेकिन अब मैं रहली विस को हिन्दुस्तान में नंबर एक पर पहुंचाना चाहता हूं। कार्यक्रम में 101 ग्रामीणों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पंचायत मंत्री श्री भार्गव ने कहा क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक है कि ग्रामों में आपसी गुटवंदी समाप्त कर मेरे कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करें। विधानसभा में अनेक विकास कार्य बिना मांग किए करवाए गए है। लेकिन मैं एक- एक काम करवाने के बाद ही राजनीति से सन्यास लंूगा।
मंत्री प्रतिनिधि राजेंद्र जारौलिया, नगर मंडल अध्यक्ष डॉ. मनोज जैन ने भी संबोधित किया। प्रकाश बाबा ने कविता के माध्यम से क्षेत्र के विकास का बखान किया। कार्यक्रम में मंत्री प्रतिनिधी राजेन्द्र जारोलिया, नगर मंडल अध्यक्ष डॉ. मनोज जैन, राजेश परासई, संजय दुबे,मनोज पाण्डे, सुरेश पटेल, पवन नायक, सुरेश राठौर, आरके पचौरी, बृजेंद्र चौबे, सरपंच रामशरण, मनीष भट्ट, प्रमेंद्र शुक्ला, विनीत पटेरिया, रामलाल पटेल, श्रीराम पटेल, भगवानदास पटेल, परसुराम पटेल, अमित नायक, गोविंद सिंह पटना, योगेश नेमा आदि उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें