सागर। शहर में पिछले एक वर्ष से काली पल्सर बाइक से महिलाओं के गले से चेन लूटने वाला गिरोह सक्रिय है बदमाशों ने पुलिस की नाक में दम कर दिया है। बीच में पुलिस ने यूपी के दो बदमाशों को स्कूटर सहित पकड़ा था। जिसने शहर में स्कूटर पर सबार होकर लूट की पांच वारदातों को अंजाम दिया था। लेकिन पुलिस के हाथ काली पल्सर बाइक सबार बदमाशों तक नहीं पहुंच पा रहे हंै।
जिसने करीब एक दर्जन वारदातें की हैं। एक बार फिर काले कलर की बाइक सबार बदमाशों ने कैंट थाना क्षेत्र से महिला को अकेली पाकर उसके गले से मंगलसूत्र छीन लिया और मोटर साइकिल पर सबार होकर फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार परेट मंदिर के पास शास्त्री क्वार्टर में रहने वाली फौजी ऊधम मौर्य की पत्नी छाया मौर्य अपने बच्चे की स्कूल फीस भरने के लिए आर्मी स्कूल गर्इं थी। कि तभी सुबह करीब पौने बारह बजे दो अज्ञात बदमाश आए और उनके गले से करीब आठ-नौ ग्राम का सोने का मंगलसूत्र छीनकर भाग गए। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने प्लानिंग के तहत वारदात को अंजाम दिया।
पीड़ित महिला ने बताया कि लुटेरे काले कलर की बाइक से आए थे। एक आरोपी पहले से सड़क पर गाड़ी स्टार्ट करके खड़ा था। जब उनके गले से मंगलसूत्र छीना गया तो उन्होंने तुरंत चिल्लाया और उसके पीछे भागी लेकिन आरोपी गाड़ी पर सबार होकर मकरोनियां तरफ भाग गए। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों में से एक आरोपी दुबला पतला था वह नीले कलर की जींस पहने हुआ था। उसके बाल पीछे थे दोनों युवकों की उम्र करीब 20 से 30 वर्ष होगी। घटना के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी की लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका।
गौरतलब है कि काली पल्सर बाइक से महिलाओं के गले से मंगलसूत्र छीनने की घटनाएं पिछले एक वर्ष से हो रही हैं। बीच में लखनऊ के दो आरोपियों ने चार-पांच लूट की वारदातें की। जिसके बाद पुलिस ने 30 अक्टूबर को इन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लेकिन पुलिस इन काली पल्सर वाले बदमाशों को पकड़ने में अभी तक नाकाम साबित हुई है। पिछले वर्ष के आखिरी माह में भी काली पल्सर सबार लुटेरों ने वारदात की थी। वहीं एक माह के अंतराल के बाद एक बार फिर यह गिरोह सक्रिय हो गया है। वहीं पुलिस अब वही रटारटाया जबाव दे रही है कि वे शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें