गुरुवार, 24 जनवरी 2013

ढाई लाख के माल सहित चोर गिरफ्तार

सागर/ रेल गाडियों मे आय दिन हो रही चोरियों के बीच गुरूबार को रेलवे पुलिस को एक बडी सपलता हाथ लगी है । रेलवे पुलिस ने एक चोर को गिरफतार कर टेन मे हुई चोरी की चार बारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने बदमाश के पास से सोने चांदी के जेवर सहित करीब ढाई लाख का मशरूका बरामद किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 जुलाई 2011 को संपंर्क क्रांति एक्सप्रेस में दमोह स्टेशन पर बदमाश ने महिला का पर्स   छीन लिया था और घटना स्थल से फरार हो गया था। जीआरपी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ लूट का मामला कायम कर जांच मे लिया था। जांच करते हुये रेलवे पुलिस ने घटना के क रीब ढेड साल बाद एक आरोपी  नितिन उर्फ राकेश पिता रघुवीर सिंह ठाकुर उम्र करीब 25 वर्ष को गिरपतार कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक सोनी कम्पनी का केमरा, एक जोडी सोने के कंगन, एक बडा सोने का मंगलसूत्र सहित सोने चांदी के आभूषण बरामद किये है। बरामद हुये सामान की कुल कीमत करीब ढ़ाई लाख रूपए आंकी जा रही है।


अकेला करता था वारदात


रेल्वे जीआरपी थाना प्रभारी एलपी कश्यप ने बताया कि आरोपी राकेश ने बताया है कि वह घटना के समय अकेला ही वारदात को अंजाम देता था। विगत एक वर्ष में उसने करीब चार चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। आरोपी रणनीति के साथ रेल्वे के यात्रिओं को अपना निसाना बनाता था। अकेली महिलायें उसक ी नजर में होती थी । उसने टेनो मे लूट और चोरी करके लाखों के गहने व पैसे जोड लिए थे।


आदतन अपराधी है राकेश


पुलिस ने बताया कि पकडा गया आरोपी राकेश दमोह का आदतन अपराधी है । जीआरपी थाना के अलावा लोकल दमोह थाना में भी उसके कई अपराध दर्ज है। चोरी, लूट, डकैती, मारपीट सहित करीब 25 मामले पुलिस में दर्ज हैं। पुलिस को आरोपी की क ई दिनों से तलाश थी। आखिरकर वह पुलिस के हत्थे चढ ही गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...