सागर। ज्ञान सागर कॉलेज आफ इंजीनियरिंग में 13 जनवरी को नये वर्ष का मिलन समारोह व हाई टीपार्टी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक व महाविद्यालय के ट्रेनिंग प्लेसमेंट प्रमुख उपेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि इस आयोजन में सागर शहर के समस्त स्कूलों के प्राचार्य शिक्षकगण को आमंत्रित किया गया है
तथा नए वर्ष के मिलन समारोह को सार्थक बनाने के लिए महाविद्यालय में डैल इंडिया प्राईवेट लिमिटेड, इंडियन आर्मी, आइडियल टेक्नोलॉजी, प्ररेणा इंजी. गु्रप द्वारा आयोजित कैम्पस ड्राइव में चयनित हुए समस्त विद्यार्थियों को उनके आॅफर लैटर वितरित किए जाएंगे तथा चयनित विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गयाहै।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें