
गौरझामर। प्रदेश में चल रही भीषण शीतलह से केसली विकासखंड की फसलें पूरी तरह चौपट हो गर्इं हैं। जिसको लेकर एसडीएम तथा तहसीलदार को समस्त ब्लाक कांग्रेसजनों ने ज्ञापन सौंपा।
केसली विकासखंड में प्रत्येक ग्राम से आए किसानों ने अपनी व्यथा सुनाई। चने की फसल पूरी तरह तुषार से नष्ट हो गई। राहर, बटरी यहां तक की सब्जी भी इससे प्रभावित हुई है। किसान अपने हाथों में फसलों के नमूने लेकर तहसील पहुंचे। स्थिति ऐसी बन गई है कि किसानों को बीज मिलना मुश्किल हो गया है।
जिसको लेकर ब्लाक कांग्रेसजनों ने कृषकों के साथ तहसील पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन मांग की गई कि तत्काल फसलों का सर्वे कराया जाए तथा मुआवजा राशि का वितरण किया जाए। शही पटवारियों को हल्का भेजर सर्वे शुरू हो।
ज्ञापन सौंपने वालों में उमेश खेहुरिया, सुधीर भाई, डॉ. वीरेन्द्र लोधी, नारायण सिंह चंदेल, च्रदंभान दीवान, नरेश जैन, नरेन्द्र राजौरिया, राजकुमार खटीक, गोपाल चौरसिया, रफीक भाईजान, रीतेश जैन, भूरे जैन, रघुराज सिंह, हरीशंकर आदिवासी, संजय तिवारी, शिवकुमार पचोरी, प्रहलाद साहू संजय उपाध्याय सहित अनेकों क्षेत्रवासी कृषक शामिल थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें