रविवार, 6 जनवरी 2013

शिक्षक गुरूकुल वाले दिन लौटा सकते है : भार्गव

सागर। शिक्षक समाज को एवं छात्रों को बढ़ाने का कार्य करता है वह अपने इस दायित्व को जीवन भर निभाता रहता है उसके इस कर्ज को हम कभी नहीं चुका सकते। शिक्षक अपने त्याग व समर्पण से पुन: समाज में पुरानी प्रतिष्ठा अर्जित कर गुरूकुल वाले दिन लोैटा सकते हैं इसके लिए शिक्षकों समाज व छात्रोें सभी को सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है।

यह बात श्रीमती पी. मिश्रा व्यायाम निर्देशक पीटीआई शामलबाक उमावि क्र.2 के सेवानिवृत्ती के अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव ने व्यक्त किए। 

इस अवसर पर पी. मिश्रा के जीवन वृत्त पर आधारित अभिनंदन पत्र का वाचन अशोक पाण्डेय शिक्षक द्रारा किया गया।  डॉ. महेन्द्र प्रताप तिवारी प्राचार्य पं रविशंकर विद्यालय ने पीटीआई के रूप में पी. मिश्रा की प्रेरणादायी सेवाओं की सराहना करते हुए खेल जगत में उनकी उपलाब्धियों को अमूल्य बताया। संस्था की छात्राओं द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया।  स्वागत भाषण अवधेश सिंह राजपूत द्वारा दिया गया।  संचालन अशोक पाण्डेय ने किया। इस अवसर  पर विधायक प्रदीप लारिया, जिला शिक्षा अधिकारी आरएन शुक्ला, पूनम पटेल, श्रीमती उर्मिला सोनी, श्रीमती दीक्षित तोमर,  पूनम पटेल, समस्त पार्षद केंट सदर प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ संकुल शालाओं के शिक्षक उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...