सागर/ नगर निगम द्वारा आयोजित खेल महोत्सव में मंगलवार को रोमांचक मुकाबले हुए। जिसमें हैन्डबाल का फाइन मैच केन्द्रीय विद्यालय क्र. एक एवं सेन्ट जोसफ के मध्य हुआ। जिसमें केन्द्रीय विद्यालय ने 4-1 से मैच जीता। अन्य खेलों में वास्केटबाल, टेबिल टैनिस, बैडमिन्टन खेल परिसर में खेले गए।
आज साइकलिंग प्रतियोगिता दोपहर 12 बजे होगी। जिसमें विजयी प्रत्योगी को 1101 , द्वितीय को 701 एवं तृतीय को 501 दिया जाएगा। इसके बाद जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में महापौर अनीता अहिरवार, निगमाध्यक्ष विनोद तिवारी, आयुक्त सूर्यभान सिंह, राजबादुर सिंह, नईम खान, नरेश यादव, लक्ष्मी ठाकुर, रामनाथ यादव, वीरेन्द्र पाठक, याकृति जड़िया, सुबोध पाराशर, हरेन्द्र खटीक, हेमंत यादव आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें