जैसीनगर। मप्र जन अभियान परिषद एवं नवअंकुर मां नर्मदा अभय समिति के सृजन योजना अंतर्गत विकासखंड स्तरीय विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन पुलिस ग्राउंड पर किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किशोरी लाल प्रजापति एवं हरनाम सिंह, शिवराज सिंह, सुमन सिंह, बीसी शर्मा थे।
वालीबाल प्रतियोगिता में औरिया टीम विजयी रही एवं कबड्डी प्रतियोगिता में जैसीनगर की टीम विजयी रही।
निर्वाचन संपन्न
जैसीनगर। सेवा सहकारी समिति के मंगलवार को हुए चुनाव में चंद्रकांत मिश्रा, संदीप बडोनिया, रामबाबू राजपूत, गजाधर तिवारी विजयी घोषित किए गए। किशोरी प्रजापति, इमरत गिरी, करन घोषी, श्रीमती संतोष सोनी, कलाबाई मिश्रा आदि उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें