सागर। सागर तहसील में आने वाले गांवों को राहतगढ़ तहसील में जोड़ने के निर्णय को किसान व आमजन विरोधी बताते हुए पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार के इस निर्णय से नरयावली विधानसभा क्षेत्र की प्रशासनिक कार्यालयों की व्यवस्था को कांग्रेस पार्टी सहन नहीं करेगी। श्री चौधरी ने कहा कि नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मढ़िया गौड़, सेवारा जो सागर से धामोनी मार्ग पर लगभग 40 किमी की दूरी पर है व मेहर व नरयावली 30 से 40 किमी की दूरी पर स्थित है।
इन गांवों के रहवासी सागर तहसील से जुड़े हुए थे। किन्तु हालही में राज्य शासन के निर्णय से इन गांवों को सागर तहसील से हटाकर राहतगढ़ तहसील में जोड़ देना किसानों की समय की वरबादी और आर्थिक संकट पैदा करने वाला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस निर्णय की घोर निंदा करती है। राज्य सरकार यदि यह निर्णय नहीं बदलती है तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकार आंदोलन करेगी। बयान का समर्थन करने वालों में रामजी दुबे, अशरफ खान, अनिल कुर्मी, मोतीलाल पटेल, जगन्नाथ विश्वकर्मा, गज्जू अहिरवार, सुखलाल आदिवासी आदि शामिल हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें