रविवार, 20 जनवरी 2013

नकली टीसी मामले में बड़ा खुलासा

सागर।  विगत दिनों मकरोनियां रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की टिकट चैक कर रहे फर्जी टीसी के गिरफ्तार होने पर रेलवे पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी रेलवे में नौकरी के नाम पर लोगों से ठगी करते थे। फिलहाल पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार रेलवे पुलिस ने 18 जनवरी को मकरोनियां रेलवे स्टेशन से दो फर्जी टीसी विक्रम पिता गोटी राम एवं राजकुमार पिता नारायण प्रसाद को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के पास कई फर्जी दस्तावेज वरामद किए गए थे। पूछताछ में पुलिस ने रविवार को दो अन्य आरोपियों दिनेश पिता नंदलाल अहिरवार उम्र 22 वर्ष निवासी बहेरिया, गौरीशंकर पिता गोपी पटेल को गिरफ्तार किया है। 

मामले में पता चला कि आरोपी यह चारों युवक रेलवे में नौकरी के नाम पर युवाओं से ठगी करते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 50 मार्गशीट, आवेदकों के आय जाति, निवास प्रमाणपत्र, फर्जी नियुक्ति पत्र जिस पर रेलवे मंडल भोपाल की सील लगी हुई थी। हालांकि दस्तावेजों में रेलवे अधिकारियों के हस्ताक्षर की पुष्टी पुलिस ने नहीं की है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...