गढ़ाकोटा/ स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित हुई सामान्य ज्ञान परीक्षा का परिणाम रहली से घोषित किया गया। जिसमें 91 अंक प्राप्त कर गढ़ाकोटा के गरीब छात्र राजेश जिसके पिता रमेश साहू किराना दुकान में मजदूरी का कार्य करते हैं उसकी मेहनत सफल रही और प्रथम इनाम अल्टो कार जीत कर खुशी मनाई।
एवं अन्य इनामों की भी घोषणा हुई। प्रतिभागी अपनी उत्तर पुस्तिका रहली उत्कृष्ट विद्यालय में आवेदन कर देख भी सकते हैं। परीक्षा शनिवार को आयोजित की गई थी और रिजल्ट भी शनिवार को खुला तथा इनामों का वितरण भी संभवत: शनिवार 26 जनवरी को प्रदेश के महामहिम राज्यपाल द्वारा हो सकता है। कॉलेज मैदान पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव की उपस्थिति में आयोजन समिति द्वारा परीक्षा का परिणाम बुकलेट प्रकाशित कर सबके बीच खोला गया।
इस मौके पर श्री भार्गव ने कहा की यह आयोजन हिन्दुस्तान के इतिहास में श्रेष्ठ माना जाएगा क्योंकि इतनी बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया जैसे व्यापम परीक्षाओं में बैठते हैं। पुरस्कार तो प्रतीक होते हैं और जो कमजोर रहा वह फिर से परीक्षा देने तैयार रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारी प्रतियोगिता की नकल भी की गई लेकिन उसमें अक्ल का उपयोग नहीं कर पाए लोग। प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह ने भी मुझसे परीक्षा गाईड मंगाई थी एवं कहा था कि ऐसे वृहद् स्तर पर प्रतियोगिता कराने का तरीका हमें भी बताएं। सब मिलकर इसे पूरे प्रदेश में लागू करवाएंगे ताकि जनता की बौद्धिक एवं तार्किक ज्ञान में वृद्धि हो।
सनराईज क्रिकेट क्लब सागर ने जीता फायनल मैच
रहली। छोटे से आयोजन से शुरू हुई इस क्रिकेट प्रतियोगिता ने राज्य स्तर का स्परूप ले लिया है। इतना आयोजन पहले कभी नहीं हुआ इसे और बेहतर बनाया जाएगा। प्रतियोगिता में 92 ग्रामीण टीमों ने भाग लिया इससे निश्चित है कि ग्रामीण क्षेत्रो में क्रिकेट के शौकीन तो हैं ही खिलाड़ी भी हैं। खिलाड़ी जिंदगी के हर मैदान में फतह करते है। यह बात पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव ने युवा जागृति संगठन की ओर से स्व.शीलचंद जैन की स्मृति में रहली कालेज मैदान पर आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फायनल मैच एवं समापन अवसर पर कही।
फायनल मैच सनराईज क्रिकेट क्लब सागर और सहारा क्रिकेट क्लब सागर के बीच हुआ जिसमें सनराईज सागर ने सहारा सागर को 76 रन से हराया। मैच के प्रारंभ में अभिषेक भार्गव ने टॉस कराया। सनराईज सागर ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी की। सहारा की टीम ने निर्धारित ओवर में 8 विकेट पर 144 रन बनाए। सहारा टीम के बल्लेबाजों ने धीमी गति से वल्लेबाजी करते हुए 13 वें ओवर में में सभी विकेट खोकर 68 रन ही बनाए।
पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव ने विजेता और उपविजेता टीमो के कप्तानों को ट्राफी कप एवं पुरस्कार की राशि सहित प्रतियोगिता के अन्य पुरस्कार प्रदान किए तथा प्रतियोगिता के परिणाम की बुकलेट का विमोचन किया। अध्यक्षता कालेज प्राचार्य डॉ. पीसी जैन ने की। कार्यक्रम में राजेंद्र जारौलिया, राकेश जैन, पवन नायक, सुरेश सिंह ठाकुर, मनोज जैन, राजेश सिंह परासई,तहसीलदार कुलदीप पाराशर, जिला शिक्षा अधिकारी आरएन शुक्ला, आरपी उपाध्याय, अवनीद्र सिंह, जगदीश लहरिया, मनोज तिवारी, अनिल तिवारी,विकास चौरसिया, संतोष रोहित,अतुल मिश्रा, पल्लू मिश्रा,विकास चौरसिया मौजूद थे। संचालन डॉ.धीरेंद्र मिश्रा एवं अमित नायक ने किया।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें