गुरुवार, 7 फ़रवरी 2013

अन्त्योदय मेले में एक करोड़ 37 लाख से अधिक के लाभ वितरित

सागर। प्रदेश सरकार के निदेर्शानुसार विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ एक ही स्थल पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में अन्त्योदय मेलों के आयोजनों की श्रृंखला जारी है। इसी क्रम में सागर में सांसद भूपेन्द्र सिंह ठाकुर के मुख्य आतिथ्य और मप्र महिला एवं वित्त विकास निगम की अध्यक्ष श्रीमती सुधा जैन, कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सविता पृथ्वीसिंह और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में संपन्न इस अन्त्योदय मेले सह सूचना शिविर के माध्यम से 4305 हितग्राहियों को शासन की विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।

साथ ही विभागीय अधिकारियों ने उपस्थितजनों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी विभागीय स्टाल लगाकर उपलब्ध कराई।

स्थानीय स्वीडिश मिशन स्कूल मैदान में गुरूवार को संपन्न अन्त्योदय मेले में मुख्य अतिथि सांसद श्री सिंह ने कहा कि अंतिम छोर के व्यक्तियों को समस्त योजनाओं का लाभ एक ही स्थल पर जनप्रतिनिधियों के सामने हो जाए इसलिए मध्यप्रदेश की सरकार ने अन्त्योदय मेले आयोजित करने का निर्णय लिया है। आपने कहा कि हमारी संस्कृति में मेले लगने की परम्परा है जिसमें लोग जाते है मिलते है और सामान खरीदकर लाते है जिस पर पैसा खर्च भी होता है। किन्तु मध्यप्रदेश की सरकार ने सरकारी मेला लगाया है जिसमें हर पात्र व्यक्ति मेले से लाभ लेकर लौटता है। श्री ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सड़क योजना, पंच परमेश्वर योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, लाडली लक्ष्मी योजना आदि अनेक योजनाएं प्रदेश में चलाकर हर वर्ग के लोगो को लाभ पहुंचाने का काम किया है।

पूर्व में अतिथिजनों ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर मेले का शुभारंभ किया । समारोह में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने उपस्थित हितग्राहियों को अपने हाथों से विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरित किए । समारोह में शासकीय कला पथक दल के कलाकारों ने देवीसिंह राजपूत व मुकेश ढांक के नेतृत्व में मध्यप्रदेश गान और योजनाओं पर आधारित गीत प्रस्तुत किए । कार्यक्रम में आयोजन की जानकारी एसडीएम रवीन्द्र चौकसे ने दी और अंत में आभार प्रदर्शन सीईओ जनपद जीएस तेकाम ने किया।


यह हुए मेले में लाभांवित


जनपद पंचायत सागर के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन 168 लाभान्वित, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन 128, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन 12, समाजिक सुरक्षा पेंशन, 485 इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन 88, कर्मकार मण्डल प्रसूती सहायता, मुख्यमंत्री मजदूर सहायता योजना प्रसूती सहायता 93, मुख्यमंत्री मजदूर सहायता योजना अन्त्येष्टी सहायता 8, राष्ट्रीय परिवार सहायता 61, अंत्यावसायी विभाग स्व रोजगार योजना 57, सामाजिक न्याय विभाग, नि:शक्त छात्रवृत्ति 22, महिला बाल विकास विभाग लाडली लक्ष्मी योजना1051, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र रोजगार हेतु ऋण 10,  राजस्व विभागभू-अधिकार प्रमाण पत्र 25, भू-अधिकार ऋण पुस्तिका 167, खसरा, बी-1 नकल प्रदाय 500, कृषि विभाग बायोगैस हितग्राहियों को अनुदान 1300, इसके साथ ही कृषि यंत्र वितरण, थ्रेसर वितरण, अन्य कृषि यंत्र वितरण, अन्य सहायता 12, उद्यान विभाग मिर्ची बीज वितरण, फल पौध रोपण एवं मसाला मिनीकिट वितरण 53 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...