खुरई। जहां एक ओर दिल्ली में दामिनी के साथ हुए गैंगरेप का मामला पूरे देश में ठंडा भी नहीं हो पाया, हर जगह दामिनी के साथ हुए अन्याय को लेकर सारे देश में आक्रोश की लहर दौड़ रही है, ऐसे में अभी भी अपराधी किस्म के लोग इन कृत्यों को करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
ऐसा ही एक मामला मुख्यालय से लगभग 14 किमी दूर ग्राम कौरांसा का आया है, जहां पर मासूम को अकेला पाकर आरोपी ने दिन-दहाड़े दोपहर 12 बजे उसके साथ घर में घुसकर उसके साथ दुष्कृत्य कर डाला। पुलिस ने आपराधिक प्रकरण दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
नगर निरीक्षक हेमंत शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार 5 फरवरी को मासूम के पिता अपनी पत्नि का इलाज कराने हेतु शहर आए थे। मासूम अपने घर में अकेली थी। आरोपी ने मौका ताड़कर उससे पानी मांगा, वह पानी लेने के लिए जैसे ही भीतर गई, पीछे से आरोपी इंद्रराज रजक ने घर में घुसकर दरवाजे अंदर से बंद कर लिए व नाबालिक लड़की के साथ दुष्कृत्य कर डाला। मासूम ने जब पीड़ा से चिल्लाया तो मोहल्ले के लोग उसके घर की ओर दौड़े, मौका पाकर आरोपी घटना स्थल से फरार हो गया।
6 फरवरी को जब कुंजीलाल अपनी पत्नि का इलाज कराने के बाद गांव वापिस लौटा तो मासूम ने उसे अपने साथ घटी घटना की पूरी व्यथा सुनाई। रात होने की वजह से गुरूवार की सुबह कुंजीलाल कुर्मी अपनी नाबालिक पुत्री को लेकर थाने आया, जहां पर आरोपी इंद्रराज रजक के विरूद्ध धारा 376 आईपीसी 3/4 लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम 2012 के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर आरोपी इंद्रराज रजक को गिरफ्तार कर लिया।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें