सागर। गोपालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत तिली क्षेत्र के आगे किला कोठी के पास करीब 400 लोगों ने अतिक्रमण हटाए जाने के विरोध में चक्काजाम किया। करीब 1 घंटे से सड़क पर बैठे ग्रामीणों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन ने उनके निवासों को तोड़ दिया। उनके लाखों का नुकसान हुआ है। प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई रोकी जाए।
इस दौरान भारी संख्या में पुलिसबल मौजूद था। खबर लिखे जाने तक प्रदर्शनकारियों का चक्काजाम जारी था। वहीं चक्काजाम के दौरान दोनो ओर से वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गर्इं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुस्साए भीड़ ने प्रशासन पर पथराव कर दिया। कई लोगों के घायल होने की आशंका है।
ढाना के पास जीप और डम्पर की भिडंत, तीन गंभीर घायल
सागर। शनिवार की दोपहर ढाना रोड पर जीप और डम्पर की जबरजस्त भिडंत हो गई। हादसे में करीब तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। स्थानीय लोगों ने 108 एम्बूलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें