खुरई। क्षेत्र में अब डाकू भी सक्रिय हो गए हैं। एक 8 सदस्यीय डाकू गिरोह ने शनिवार की दोपहर लगभग 2.30 बजे एक चरवाहे और उसके बेटे को मारपीट कर उसकी और ग्रामीणों की लगभग 45 बकरियां लूट ली। मारपीट के बाद पिता पुत्र का सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।
घायल दुर्जन पिता मुल्ले रजक निवासी बनहट उम्र 35 वर्ष ने बताया कि वह बनहट के जंगलों में बकरियां चराकर लौट रहा था इन बकरियों में उसकी आठ और ग्रामीणों की कुल 54 बकरियां थी। लौटते समय उसका पुत्र विक्रम उम्र 12 वर्ष भी साथ में था। उसी समय 4 लोग आए और उसके साथ मारपीट करने लगे, और उसके हांथ पैर बांधने लगे, उसके बेटे पर कट्टा अड़ाकर धमकी दी, कि चिल्लाओगे तो उसे जान से मार देंगे।
उसी समय 4 और उनके साथी आ गए, उनके हाथ में भी लाठियां और कुल्हाड़ी थी। सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसके बेटे को भी मारा। बाद में दोनो के हाथ पैर और आंखों पर पट्टी बांधकर बकरियां लूट ले गए। उनके भाग जाने के बाद हम दोनों ने दांतो से एक दूसरे की पट्टियां खोली और गांव में आकर घटना बताई।
पिता पुत्र दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनो के ब्यान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एमपी तिवारी ने बताया कि पिता को शरीर में कई जगह चोटें और उसके बेटे को भी कुछ चोटें आई हैं। दोनों की शिकायत पर लूट की धारा 394, 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। लुटेरे पुलिस की पकड़ के डर से 24 बकरियां छोड़ कर भाग गए हैं। लुटेरों की तलाश जारी है।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें