सागर। जैसीनगर के ग्राम खमरिया में एक कुंए में काम कर रहे मजदूरों पर अचान मिट्टी खिसक गई जिससे तीन मजदूर कुंए में दब गए। जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एक युवक की मौत हो गई। करीब 32 घंटे बाद मृतक को कुंए से बाहर निकाला जा सका। घायलों का इलाज जैसीनगर में चल रहा है।पुलिस ने आरोपी कुंए मालिक पर मामला दर्ज किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जैसीनगर से 5 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम खमरिया में पूर्व सरपंच मजदूर लगाकर कुंआ खुदवा रहा था। बिगत रात्रि में करीब 11 बजे कुंए में 4-6 मजदूर नीचे काम कर रहे थे। कि तभी कुंए का ऊपर वाला हिस्सा अचानक ढह गया। जिससे नीचे काम करने वाले तीन मजदूर कुंए में ही दफन हो गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद रात करीब 12.30 बजे दो मजदूर पृथ्वी सिंह लोधी उम्र 26 वर्ष और वृंदावन रैकवार उम्र 45 वर्ष जैसे तैसे कुंए से बाहर निकल आए। लेकिन कुंए के सबसे नीचे काम कर रहा पूरन पिता नंदकिशोर रैकवार उम्र 23 वर्ष नीचे ही दफन हो गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने मिट्टी में दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
32 घंटे बाद निकाला गया मृतक युवक
पुलिस ने बताया कि जो कुंआ खुदवाया जा रहा था वह करीब 50 फीट गहरा था। मृतक पूरन कुंए के नीचले भाग में कार्य कर रहा था। मिट्टी में दबे होने के कारण उसे रविवार को दोपहर में निकाला गया। घायलों को जैसीनगर अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में उन्होंने कुंए के मालिक पूर्व सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
इधर सूने मकान से लाखों की चोरी
सागर। एक तरफ जहां शाहगढ़ थाना पुलिस ने सूने मकानों पर धावा बोलने वाले चोरों का पर्दाफाश किया वहीं दूसरी तरफ रहली में चोरों ने एक सूने घर में सेंध लगाई और घर से सोने चांदी के जेवरात सहित लाखों के माल पर हाथ साफ कर लिया। पीढ़ित महिला ने इसकी शिकायत रहली थाना में की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। रहली थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती शारदा उपाध्याय विगत रात्रि में अपने परिवार के साथ मकरोनियां में शादी समारोह के लिए आर्इं थी। रहली स्थित साहू कालोनी में उनके घर पर कोई नहीं था। चोरों ने सूना मकान देखकर उनके घर के ताले तोड़े और घर से लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब पडोसियों ने श्रीमती शारदा को फोन पर सूचना दी तो घर के ताले टूटे हुए थे। सामान भी बिखरा हुआ पड़ा था। श्रीमती शारदा ने पुलिस को बताया कि उनके घर से दो जोड़ी सोने की झूमकी, एक सोने की चेन, सोने की अगूठियां, मंगलसूत्र, चूड़ियां, आधा किलो चांदी और 15 हजार रुपए नगद चोरों ने उड़ा लिए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें