गुरुवार, 7 फ़रवरी 2013

7 फरवरी वसूली शिविर में जमा हुए 1 लाख 41 हजार

सागर। नगर निगम सागर के द्वारा वर्षान्त 2012-13 के पूर्व शिविरों का आयोजन विभिन्न वार्डों में आयोजित किया जा रहा है। शिविरों के आयोजन की श्रृंखला में 7 फरवरी को मधूकर शाह वार्ड में बरिया तिराहा पर शिविर लगाया गया जिसमें वार्डवासियों के द्वारा शिविर स्थल पर पहुंचकर स्वकर निर्धारण विवरणी लेकर भरी जिससे कि संपतितकर कर का निर्धारण किया जा सके पूर्व आदेशानुसार भवन स्वामियों को स्वंय विवरणी भरकर नगर निगम कार्यालय में जमा की जानी थीं।

जिन भवन स्वामियों ने स्वकर विवरणी नहीं भरी है वे नगर निगम कार्यालय में कार्यालयीन समय में एवं आयोजित शिविर स्थल पर पहुंचकर विवरणी को भर सकते है। मधूकरशाह वार्ड में आयोजित शिविर से उपभोक्ताओं के द्वारा राशि 1 लाख 41 हजार जमा हुई। उपभोक्ताओं के द्वारा जलकर, संपत्तिकर, समेकित एवं अन्य करों की राशि को जमा किया गया। जिन उपभोक्ताओं के जलकर की बकाया राशि जमा नहीं की गई है। जलप्रदाय की टीम के द्वारा राजस्व अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, संबंधित कर संग्राहक की उपस्थिति में नल कनेक्शन को काटा जाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...