गुरुवार, 7 फ़रवरी 2013

सागर महोत्वस की तैयारियां जोरों पर

सागर/ जिला मुख्यालय पर 15 फरवरी से 18 फरवरी तक सागर महोत्सव का संध्याकालीन रंगारंग चार दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन किया जा रहा है । इस आयोजन को भव्यता प्रदान कर और बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से आज कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा ने शासकीय अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए और समारोह मैदान का स्थल निरीक्षण किया। 

स्थानीय कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गुरूवार को संपन्न सागर महोत्सव की तैयारियों संबंधी बैठक में कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा ने महोत्सव अंतर्गत गठित कोर समिति सदस्यों और सभी समितियों के संयोजक सदस्य अधिकारियों से अब तक की गई तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि आज से आयोजन प्रारंभ होने तक नियमित रूप से शाम 6 बजे प्रतिदिन सभी अधिकारियों की कलेक्टर आयोजन स्थल पर ही बैठक लेंगे और संपन्न कार्यो की समीक्षा करेंगे। बैठक के बाद कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को अपने साथ ले जाकर कार्यक्रम स्थल मैदान का निरीक्षण भी किया और वहां की व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारी को ताकीद किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को आज से ही ले आउट बनाकर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।


सागर महोत्सव में विशिष्ट अतिथियों का आगमन


कलेक्टर ने आशा व्यक्त की कि सागर महोत्सव के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री, संस्कृति मंत्री और पंचायत एवं सामाजिक न्याय मंत्री के साथ अन्य विशिष्ट अतिथियों का आगमन भी होगा । इस स्थिति को ध्यान में रखकर आयोजन स्थल पर सभी व्यवस्थाएं चाक चौबन्द रखी जाए। इस हेतु सभी शासकीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौपी गई।


यह होंगे सागर महोत्सव के संध्याकालीन आयोजन


15 फरवरी को नौरता नृत्य, कब्बाली शालिनी तिवारी ग्रुप, साबरी ब्रदर्स, 16 को तबला वादन, सुगम संगीत व फिल्मी गीत जगन राज, सुजाता त्रिवेदी बाम्बे, अल्तमाश फरीदी बाम्बे, राजेश वुरवुरे,17 फरवरी को बधाई नृत्य, छाऊ नृत्य, भजन श्यामा पंडित ग्रुप,तराचंदरजकपुरूलिया प. बंगाल,  प्रख्यात भजन गायक कुमार विशु,18 को  बरेदी नृत्य, फिल्मी,सूफी,लोक गायन, फिल्मी गीत संगीत, आदित्य नामदेव ग्रुप,ऋषि विश्वकर्मा प्रख्यात पार्श्व गायक नितिन मुकेश शामिल हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...