गुरुवार, 7 फ़रवरी 2013

BTIRT में एमबीए का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम

सागर। डॉ सर हरिसिंह गौर केन्द्रीय विश्वविद्यालय सागर द्वारा घोषित एमबीए द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में बीटीआईआरटी ने पुन: विश्वविद्यालयीन स्तर पर सर्वोत्तम प्रदर्शन किया।

बीटीआईआरटी से सेमेस्टर चतुर्थ एवं सेमेस्टर द्वितीय का परीक्षा परिणाम  में  86.2 प्रतिशत एवं 76.78 प्रतिशत रहा जो विश्वविद्यालय में सर्वश्रेष्ठ है। एमबीए सेमेस्टर चतुर्थ से कु मोनिका शुक्ला एवं कु. अनुग्या जैन ने विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया। द्वितीय सेमेस्टर से कु. चारू आढतिया ने विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विद्यार्थियों की सफलता पर संस्थान के चेयरमेन संतोष जैन घड़ी ने बधाईयां देते हुए सफल भविष्य की कामना की। संस्थान के एमबीए विभाग के अध्यक्ष डॉ जयंत दुबे एवं उनकी अनुभवी एवं ऊजार्वान फेकल्टी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...