मंगलवार, 19 फ़रवरी 2013

चुनावी वर्ष में जन न्याय दल ने खोला मोर्चा

सागर। मंगलवार को जन न्याय दल के कार्यकर्ताओं ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि क्षेत्रीय जनता भाजपाई मंत्रियों के भ्रष्टाचार और लूट के कारण भाजपा सरकार को हटाने का मन बना रही है। साथ ही कांग्रेस की असफल नीतियों के कारण आम लोग इनके साथ नहीं हैं।

ऐसी स्थिति में जनता तीसरा विकल्प चाहती है, जो जन न्याय है। उन्होंने बताया कि आने वाले चुनाव में लोकतंत्र की मजबूती और चुनावी पारदर्शिता के लिए हम आम जनता से सहयोग लेकर चुनाव लड़ेंगे। हम लोगों को मुख्य धारा में लाने के लिए कार्य करेंगे। 

बेरोजगारों को भत्ता, वृद्धावस्था पेंशन देंगे। विधानसभावार 21 सदस्यी चुनाव संचालन समिति गठित कर रहे हैं। जो प्रत्याशी का चयन एवं चुनाव संचालन करेगी। राष्टÑीय अध्यक्ष श्री चौरसिया, प्रदेशाध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाहा सहित जन न्याय दल के कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...