रविवार, 10 फ़रवरी 2013

अतिथि शिक्षकों ने दिया धरना : विधायक को सौंपा ज्ञापन

बीना। रविवार को स्थानीय सर्वोदय चौक पर अतिथि शिक्षक संघ ने ब्लॉक स्तरीय धरना दिया। धरने में प्रदेश कार्यकारणी अध्यक्ष मनोज मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष गौरीशंकर पाण्डे, प्रदेश कार्यकारी महासचिव नीवन शर्मा, प्रेस पर्यवेक्षक शैलेन्द्र आचार्य, प्रदेश मीडिया प्रभारी जगदीश शास्त्री एवं मांगीलाल मीणा सहित सभी जिलों के अध्यक्ष एवं देवेन्द्र पटेल मदन पटेल आदि अतिथि शिक्षकों के नियमिति करण की मांग को लेकर धरने पर बैठे।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि विगत 11 वर्षों से अतिथि शिक्षक अपनी मांगों को लेकर धरना व आंदोलन कर रहे हैं लेकिन मप्र सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। उन्होनें कहा कि अगर 26 फरवरी तक मप्र सरकार हमारी मांगे नहीं मानती है तो उग्र आंदोलन किए जाएंगे। धरने के उपरांत रेली निकालकर मांगों के संदर्भ में मुख्यमंत्री के नाम विधायक श्रीमति विनोद पंथी को ज्ञापन भी सौंपा गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...