सागर। नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जेरवारा, मुढिया, कलरई, हबला, लुहारी, धोहा, खैजरा, मैहर, गढौली, मोठी, बम्होरी रेंगुआ, रतौना आदि ग्रामों में गहराए जलसंकट को लेकर नरयावली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसजनों ने पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में जिला कलेक्टर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन सौंपते समय पूर्व मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि नरयावली विधानसभा क्षेत्र के अनेकों ग्रामों के लोग पानी समस्या से जूझ रहे हैं और पानी के लिए 2 से 3 किमी की दूरी तक जाकर पानी लाने को मजबूर हैं। श्री चौधरी ने कहा कि नरयावली के विधायक प्रदीप लारिया और सांसद भूपेन्द्र सिंह पानी के नाम राजनीति न करें। विगत दिनों विधायक और सांसद ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर पानी देने के नाम पर नरयावली क्षेत्र की भोली भाली जनता को गुमराह किया है।
श्री चौधरी ने कहा कि पानी का जुड़ाव मानव जीवन से होता है जिसके नाम पर राजनीति करना ओछी मानसिकता का परिचायक है। उन्होंने ज्ञापन सौंपते समय मांग करते हुए कहा कि नरयावली विधानसभा क्षेत्र के बिगड़ हैंडपंपों और जल स्त्रोतों का पानी का स्तर बढ़ाने पाईप लाइन की उपलबधता बढ़ाई जाकर ग्रामीणों को तत्काल पानी की व्यवस्था की जाएग अन्यथा की स्थिति में कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व शासन प्रशासन का होगा। ज्ञापन सौंपने वालों में रामजी दुबे, अशरफ खान, शेख समद, मुन्ना विश्वकर्मा, राजेन्द्र यादव, संजू घोषी, सुखलाल आदिवासी, साहब अली, हल्लू भाई, संतोष यादव, मदन सेन, हरदास अहिरवार, मुल्ले चौधरी, अफजल खान आदि शामिल थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें