सागर। नगर निगम द्वारा 2 फरवरी से निगम आधिपत्य की दुकानों की बकाया राशि जमा न होने के कारण दुकानों में तालाबंदी की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।
2 फरवरी को अवंतिबाई मार्केट मकरोनिया 4 फरवरी को तहसीली मार्केट व गुमठी 6 फरवरी को राजीवनगर कालोनी शिवाजीनगर 7 फरवरी को प्रायवेट बस स्टैंड और साबूलाल मार्केट, 8 फरवरी को महाराणा प्रताप काम्पलेक्स और खुरई बस स्टैंड भाग्योदय के सामने तथा 9 फरवरी को राहतगढ़ बस स्टैंड और श्मशान मार्केट के बकायादार दुकानों में तालाबंदी की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में नगर निगम आयुक्त सूर्यभान सिंह ने संपत्ति अधिकारी को निर्देश दिए है। तालाबंदी की कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण प्रभारी, वाहन प्रभारी एवं पुलिस बल उपस्थित रहेगा।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें