शनिवार, 2 फ़रवरी 2013

बिना अनुमति के काटा हरा भरा पेड़

खुरई।  तहसीलदार न्यायालय और पटवारी कार्यालय से कुछ ही कदम की दूरी पर वर्षों पुराने हरे भरे वृक्ष को जेसीबी मशीन से उखाड़ दिया जाना पर्यावरण के दुश्मनों पर निरंकुशता की कहानी कहता है। शनिवार की शाम लगभग 6 बजे गल्ला मंडी रोड पर एलआईसी आफिस के पास लगे हरे भरे वर्षों पुराने पेड़ को बेरहमी से उखाड़ दिया गया और सभी देखते रहे।

यहां तक कि किसी ने प्रशासन को खबर तक नहीं की जब इस संबंध में सीएमओ रामवरनसिंह राजौरिया से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ऐसी कोई अनुमति यहां से जारी नहीं की गई। इसके बाद एसडीएम कमल सोलंकी से इसकी जानकारी ली गई तो उन्होंने भी बताया कि ऐसी कोई अनुमति उनके द्वारा नहीं दी गई। यदि बिना अनुमति के हरा भरा पेड़ काटा गया है तो जांच कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...