सागर। कृष्णगंज वार्ड निवासी एक युवक ने फांसीलगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का कारण अज्ञात है। शनिचरी चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्णगंज वार्ड निवासी इरफान पिता रहमान हाजी उम्र 22 वर्ष ने विगत दिनों फांसीलगाकर खुदखुशी कर ली।
परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक के परिजन पुलिस को बगैर बताए उसका शव सीधे घर लाए जब इसकी सूचना तिली चौकी में पदस्थ पुलिस को लगी तो उन्होंने युवक के घर से उसका शव मंगवाकर पीएम करवाया। युवक ने फांसी किस कारण से लगाई यह अज्ञात है। शनिचरी चौकी प्रभारी केएस ठाकुर ने बताया कि युवक के परिजनों से पूछताछ की जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें