सागर। सर्व प्रजापति समाज जिला सागर की बैठक देव पहलवान बब्बा मंदिर परिसर में आदर्श विवाह सम्मेलन हेतु 10 फरवरी को आयोजित की जाएगी। जिसमें जिले के समस्त स्वजातीय बंधुओं से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।
यह जानकारी देते हुए सचिव महेन्द्र प्रजापति ने बताया कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने सामाजिक एकता समरसता फिजूल खर्ची रोककर आदर्श विवाह हेतु स्थान एवं तिथि सुनिश्चित की जाएगी।
पुलिस ने पकड़ा सट्टा
खुरई। शनिवार की दोपहर पुलिस सट्टा खिलाने वालों की धरपकड़ शुरू करते हुए जनपद चौराहे के पास नवीन अहिरवार निवासी संत रविदास वार्ड को सट्टा पर्ची काटते हुए रंगे हाथों धर दबोचा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी नवीन अहिरवार के पास से एक राड़ पेन, सट्टा पर्ची सहित 1080 रुपए जब्त किए। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 4(क) सट्टा एक्ट का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें