सागर। अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे अध्यापक, संविदा शिक्षक, संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर आयोजित तीन दिवसीय सामूहिक अवकाश के तीसरे दिन हजारों शिक्षकों ने महारैली निकालकर कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। अध्यापक संवर्ग के शिक्षा विभाग में संविलियन कर शिक्षकों के समान पद नाम एवं वेतन दिए जाएं।
अध्यापक संवर्ग को छटवे वेतनमान का लाभ दिया जाए। नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता प्रदान की जाए। चिकित्सा सुविधा गृह भत्ता सुविधा प्रदान हो। अध्यापक संवर्ग की स्थानांतरण नीति शीघ्र लागू की जाए। बुधवार को 11 विकासखंडों से आए अध्यापक संविदा शिक्षकों ने अपने-अपने विचार रखते हुए शासन के विरूद्ध अपन पीढ़ा व्यक्त की। संभागीय अध्यक्ष राममिलन मिश्रा ने कहा कि शासन द्वारा आयोजित वर्ता विफल हो जाने के कारण आंदोलन अनिश्चितकाल के लिए जारी रहेगा।
25 फरवरी को महिला अध्यापक संविदा शिक्षक भोपाल में एक महारैली निकालकर मुख्यमंत्री की पत्नी श्रीमती साधना सिंह को ज्ञापन सौंपेगे। जिलाध्यक्ष बलवंत यादव संभागीय सचिव आलोक गुप्ता ने कहा कि हमें आर आर पार की लड़ाई लड़ना पड़ेगी तभी सफलता मिलेगी। इस अवसर पर सुरेन्द्र पाराशर, राजकुमार कपूर, कृपाल सिंह, आलोक गुप्ता, बलवंत यादव, राकेश शांडिल्य, केके मिश्रा, मुकेश तिवारी, सुरेन्द्र पाराशर, आरडी अहिरवार, नरेन्द्र उपाध्याय, मुकेश तिवारी आदि उपस्थित थे।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें