सागर। बीना के प्रताप वार्ड में एक 32 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रताप वार्ड निवासी बालकिशन पिता भगवानदास कुशवाहा उम्र 32 वर्ष का अज्ञात व्यक्ति से विवाद हुआ।
जिसके बाद आरोपियों ने बालकिशन को लाठियों डंडों से पीटकर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने उसे जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भेजा आज सुबह करीब 10.30 बजे अस्पताल में बालकिशन की मौत हो गई। तिली चौकी पुलिस ने युवक का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक को सिर के पीछे गंभीर चोटें थी।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें