गढ़ाकोटा। इस बार रहस मेला के उद्घाटन सत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर शिरकत करेंगे। उनके द्वारा विवेकानंद प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण एवं विशाल युवा कार्यकर्ता सम्मेलन को भी को संबोधित करेंगे जिसमें रहली विधान सभा क्षेत्र के पच्चीस हजार से भी अधिक युवाओं को बुलाने का लक्ष्य रखा गया है।
यह बात युवा भाजपा नेता अभिषेक भार्गव ने भाजपा मंडल एवं युवा मोर्चा मंडल की बैठक में शादीघर परिसर में कही। उन्होंने कहा कि पहले बाईक रैली में मेरे मित्रों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया था जिसकी प्रशंसा स्यवं मुख्य मंत्री एवं राष्ट्रीय नेताओं ने की थी। यह सब आपकी दम पर संभव हो सका। मैं सीढी दर सीढ़ी चढ़कर आगें बढ़ा और अनुभव के रास्ते राजनीति में आंगे हूं तो यूवाओं के प्रयासों से। ऐसी ही एकजुटता फिर दिखाने का समय आ गया है।
जिला पंचायत सदस्य सुरेश कपस्या ने कहा की मेले जोड़ने का काम करते हैं। मंत्री प्रतिनिधी संजय दुबे ने कहा कि चनौआ बुजुर्ग में प्रदेश अध्यक्ष श्री तोमर की भव्य अगवानी हजारों युवा बाईक रैली के माध्यम से करेंगे। पार्षद रशीद खान ने मेले के इतिहास पर प्रकाश डाला। अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दीना रोहित ने कहा कि पं. गोपाल भार्गव ने छोटे से मेले को राष्टÑीय स्तर पर पहचान दिलाई है उनकी आवाज पर हम कुछ भी करने को तैयार हैं।
बैठक में आने वाली 7 मार्च को राज्य स्तरीय रहस मेला का उद्घाटन पुरस्कार वितरण एवं युवा कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर विचार विमर्श किया गया। मेले का उद्घाटन करने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर प्रथम बार गढ़ाकोटा रहस मेला में आ रहे हैं। आयोजित युवा कार्यकर्ता सम्मेलन में भी शिरकत करेंगे। अध्यक्षता वरिष्ठ जन संघी नेता बैजनाथ गुप्ता ने की। बैठक का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों के समक्ष द्वीप प्रज्जवलन कर की गई। इस मौके पर मेले की जिम्मेदारियां भी युवाओं को दी गई। संचालन विक्की जैन एवं आभार संजू तिवारी जिला मंत्री भाजयुमो द्वारा किया गया।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें