चंद्रशेखर आजाद का बलिदान दिवस मनाया
सागर। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आजादी के महानायक चंद्रशेखर आजाद का बलिदान दिवस सदर बाजार में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया थे। संचालन आलोक केशरवानी ने किया। संबोधित करते हुए श्री सिरोठिया ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद एक महान क्रांतिकारी थे उन्होंने अपनी युवा अवस्था में केवल भारत माता से प्रेम किया उनका संपूर्ण जीवन चरित्र युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहा है। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शालीन सिंह, रिक्की शर्मा, स्वतंत्र मिश्रा, राजकुमार ठाकुर, दीपक दुबे, प्रशांत पाठक, राहुल राय, नितिन चौधरी, देवेश मिश्रा, अनमोल पांडे, गौरव पाठक, वीरेन्द्र कलशिया, अनिल जैन, योगेश दीक्षित, राहुल विश्वकर्मा, चंदू सेन, मयंक पांडे, रानू यादव, प्रतिपाल पटेल, मंगल सिंह आदि उपस्थित थे।
रेल मंत्री का पुतला फूंका
सागर। भारतीय जनता युवा मोर्चा गौर नगर मंडल के नेतृत्व में मंत्री पवन वंशल का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन में मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के गौर नगरमंडल अध्यक्ष शालीन सिंह, जिला उपाध्यक्ष शैलेष केशरवानी, गौरव सिरोठिया प्रमुख रूप से उपस्थित थे। श्री सिरोठिया ने कहा कि यह वजट युवा वर्ग के बहुत प्रभावित करेगा। यह वजट गैर जिम्मेदाराना है। इस मौके पर दीपक दुबे, विकास केशरवानी, रबि ठाकुर, सन्नी, सुमित यादव, कपिल संतराम, रोहित सोनू, सौरभ सहदेव, अभिषेक साहू, अरविंद, देवेश, भूपेन्द्र, सुमित यादव, अभय, विवेक आदि उपस्थित थे।
कुर्मी क्षत्रिय समाज की बैठक संपन्न
गढ़ाकोटा। नगर में कुर्मी क्षत्रिय समाज की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता राजारा खैरेया द्वारा की गई। बैठक में गढ़ाकोटा-रहली क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधि उपस्थित हुए। अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक संगठन को मजबूत बनाकर उस मुकाम पर पहुंचना है कि जिससे संपूर्ण क्षेत्र जागरूकता तथा समाज के पिछड़े बंधुओं को आगे लाया जा सके तथा मुख्य धारा से जुड़ सकें। जिला पंचायत कृषक समिति सभापति सुरेश कपस्या ने बेटियों को पढ़ाने बच्च शिक्षा दिलाने की बात कही जिससे महिलाओं की स्थिति में सुधार लाया जा सके। शैक्षणिक विकास सामाजिक विकास आधार है। आभार राजकिशोर कुर्मी तथा राम प्रताप कपस्या द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर दुर्गा कठौदिया, हितप्रसाद कपस्या, ब्रजेश कुर्मी, भगवान दास कुर्मी, राम मनोहर पटेल, हल्लू कुर्मी, गुलान कुर्मी, कौशल कपस्या, कपिल कपस्या आदि उपस्थित थे।
10वें बुंदेलखंड टूर्नामेंट का शुभारंभ
खुरई। नगर के प्राचीन किला प्रांगण में 10वें बुंदेलखंड टूनार्मंेट का शुभारंभ बुधवार को नगरपालिका अध्यक्षा सहोद्राबाई राय की अध्यक्षा में हुआ। पहले ही दो मैच खेले गए। उद्घाटन मैच में सुहागपुर ने खुरई को 1-0 से हराया और दूसरे मैच में शुभारंभ के अवसर पर नपा उपाध्यक्ष अमित चौबे, लक्ष्मण चंदेल, सीएमओ आरबीएस राजौरिया, सैयद अशफाक, राजेश छतपुरिया, रफीक खान, बाबूभाई काले खां सहित दर्जनों फुटबाल प्रेमी मौजूद रहे।
10 मार्च तक बनवाएं खाद्य लायसेंस
सागर। नगर निगम सीमा क्षेत्र में खाद्य सामग्री विक्रय करने वाले एवं खाद्य सामग्री के निमार्ताओं को 10 मार्च तक अनिवार्य रूप से नगर निगम अधिनियम 1956 की धारा के तहत खाद्य लायसेंस बनवाना आवश्यक है। खाद्य लायसेंस न होने की स्थिति में निगम प्रशासन द्वारा न्यायालयीन कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सामग्री विक्रेता एवं निर्माता जिनमें चाय पान की दुकान, होटल, भोजनालय, बिस्किट, नमकीन विक्रय करने वाले खाद्य सामग्री विक्रय पार्लर, दूध विके्रता, बेकरी, मिठाई, नमकीन, विक्रय करने एवं निर्माण करने वाले, चाट वाले, आईक्रीम विक्रेता एवं निमार्ता, जनरल स्टोर पर खाद्य सामग्री विक्रय करने वालों को खाद्य लायसेंस, बनवाना अनिवार्य है। 10 मार्च के बाद जिन खाद्य विके्रता एवं निमार्ताओं के द्वारा लायसेंस नहीं बनवाया जाएगा उनके विरूद्ध नगर निगम अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
वनवासी सम्मेलन 2 को
बंडा। विद्या भारती द्वारा मार्गदर्शित महाकौशल वनांचल शिक्षा सेवा न्यास जबलपुर विभाग के तत्वावधान में 2 मार्च शनिवार को शाम सात बजे से वनवासी सम्मेलन एवं लोकोत्सव का आयोजन विवेकानंद की सार्धशती समारोह के उपलक्ष्य में सिद्ध क्षेत्र हनुामन जी मंदिर तिन्समाल में किया जाएगा। जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर सागर, बंडा, कर्रापुर, शाहगढ़, गढ़ाकोटा, शाहपुर, गूगरा, खडेरी, नरसिंहगढ़ एवं वनवासी संस्कार केन्द्रों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
आजाद की शहादत युवाओं का जज्बा बन चुकी है
बीना। ब्लॉक काग्रेस कार्यालय में बुधवार को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी की पुण्य तिथि मनाई गई। जिसमें राष्ट्रीय संगठन मंत्री सेवादल छोटाबाबू राय ने कहा कि चंद्रशेखर भारत की धरोहर थे उन्होने स्वतंत्रता दिलाने में जो योगदान दिया वह उनकी शहादत आज भी हमें देश की अखंडता एवं एकता युवाओं को जोश का जजबा पैदा करती है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र साहु ने कहा कि शहीदों के बताए रास्ते पर चलकर हमें देश भक्ति की प्रेरणा मिलती है कार्यक्रम को वीरसिंह यादव, दीनदयाल उपाध्याय महेन्द्र साहु ने संबोधित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में छोटाबाबु राय, सुरेन्द्र साहु, वीरसींग यादव, शशि मोहन तिवारी, दीनदयाल उपाध्याय, निर्मला सपे्र, राकेश सेन, राजीव व्यास, राजाराम अहिरवार, दिनेश सोनकर, मयंक अग्रवाल, सौरभ आचवल, रोहित जैन आदि सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ब्लॉक कांग्रेस ने दी श्रद्धांजली
बीना। ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में आज राष्ट्रीय सेवादल के पूर्वअध्यक्ष प्रहलाद यादव का दिल्ली में 15 फरवरी को निधन होन पर उन्हे श्रृद्धांजली दी गई एवं गुलाबगंज में भीमवार्ड निवासी भगवानदास अहिरवार रेल कर्मचारी की जिंदा जलने से हुई मौत पर उनके निवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की उसमें निम्न उपस्थित थे। छोटाबाबू राय, सुुरेन्द्र साहु, वीरसिंह यादव, महेन्द्र साहु, शशि मोहन तिवारी, दीनदयाल उपाध्याय, निर्मला सपे्र, राकेश सेन, राजीव व्यास, राजाराम अहिरवार, दिनेश सोनकर, मयंक अग्रवाल, आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल थे।
सरपंच नरेन्द्रसिंह भाजपा में शामिल
बीना। कोंरजा सरपंच नरेन्द्र सिंह यादव (बब्लू) ने भाजपा की बैठक में जिला महामंत्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर के उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ली। वहीं बब्लू यादव ने बताया कि उन्होने भाजपा सरकार एवं प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान की जनहितेषी और जनकल्याणकारी योजना से प्रभावित हुए वह अपने साथियों सहित भाजपा में शामिल हुए उनके शामिल होने पर उनका ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शिवकुमार ठाकुर और ग्रामीण मंडल महामंत्री घनश्याम साहु ने उनका तिलक लगाकर श्रीफल भेंट कर उनका स्वागत किया। उनको बधाई देने वालों में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष महेश राय ठाकुर प्रकाश सिंह बेसरा, सुनील सीरोठिया, सुधीर टडैÞया, शैलेष शाह, अब्बी जैन, राहुल समैया, भूपेन्द्र ठाकुर, सहित अन्य शामिल थे।
कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ में नियुक्तियां
बीना। मप्र कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कांतिलाल भूरिया और विधि एवं मानव अधिकार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विजय चौधरी एडव्होकेट की अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष विधि एवं मानव अधिकार कांग्रेस शिवदयाल बड़ोनिया (राजू) एडवोकेट द्वारा पं. आशुतोष उपाध्याय एडवोकेट को जिला महासचिव एवं राहुल माथुर एडवोकेट को विधि एवं मानव अधिकार का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर राजीव व्यास, शशिमोहन तिवारी, अवधेश तिवारी, राजाराम अहिरवार, प्रिंस शाह, विक्रांत तिवारी, त्रिलोकसिंह राजपूत, रमाकांत कुशवाहा, दीपक जैन एडवोकेट आदि ने बधाई दी है।
बीना में बीड़ी श्रमिक चिकित्सा केम्प आज
बीना। बीड़ी श्रमिक मजदूर यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुनील सीरोठिया ने प्रेस विज्ञप्ती जारी कर जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय नगरपालिका परिषद में दिनांक 1 मार्च को बीड़ी श्रमिक मजदूरों का नेत्र परीक्षण हेतु चिकित्सा केम्प का आयोजन किया जा रहा है। श्री सुनील सीरोठिया ने बताया कि उक्त चिकित्सा केम्प में बीड़ी बनाने वाली महिलाओं तथा बीड़ी श्रमिकों का निशुल्क नेत्र परीक्षण किया जायगा तथा दवाईयां वितरण की जाएंगी एवं उनको चश्मे भी बनाए जाएंगे। बीना विधानसभा क्षेत्र तथा आसपास के बीड़ी श्रमिकों से केम्प में पहुंचकर चिकित्सा का लाभ लेने की पुरजोर अपील की गई है।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें