मंगलवार, 5 फ़रवरी 2013

जलकर न भरने वालों के 5 कनेक्शन काटे

सागर। नगर निगम सागर के द्वारा जलकर राजस्व कर, दुकान किराया, एवं अन्य लीज रेट के बकाया करों की वसूली हेतु नगर निगम द्वारा 4 फरवरी को शिविर का आयोजन किया गया।

जोन क्र. 1 के अंतर्गत 5 फरवरी को सिविललाईन एवं मधूकर शाह वार्ड का लाल स्कूल के पास गोपालगंज में, लगाया गया जिसमें उपभोक्ताओं के द्वारा संपत्तिकर एवं जलकर की 69 हजार रुपए उपभोक्ताओं के द्वारा शिविर में जमा किए गए 6 फरवरी को मधूकर शाह बरिया तिराहा, पर शिविर लगाया जाएगा। मधूकर शाह वार्ड के जलकर न भरने वाले 5 उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन काटे गए। लियाकत   खान, जफर खान, शेख मुबीन, रिंकू यादव, विनोद यादव, के नल कनेक्शन काटे गए। जिन उपभोक्ताओं को बकाया करों का भुगतान करना है वे निर्धारित स्थान पर पहुंचकर करों को जमा करें। 


कृषि मंत्री का सागर आगमन आज


सागर। प्रदेश के किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया 6 फरवरी को एक दिवसीय प्रवास पर सागर आ रहे है। अधीकृत जानकारी के अनुसार डॉ. कुसमरिया 6 फरवरी को रात्रि 8 बजे सागर आएंगे और यहां दीपाली होटल में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेकर रात्रि 9 बजे सागर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।


पल्स पोलियो अभियान संबंधी बैठक आज


सागर। जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का द्वितीय चक्र 24 फरवरी को संपन्न होगा। इस अभियान की शत-प्रतिशत सफलता के लिए रणनीति तैयार करने के संबंध में 6 फरवरी को सागर में एक बैठक आयोजित की गई है। कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में 6 फरवरी को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दोपहर 12 बजे से आयोजित इस बैठक में सर्वसंबंधितों से उपस्थित होने की अपेक्षा की गई है।
.
.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...