रविवार, 3 फ़रवरी 2013

दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न

सागर।  शासकीय स्वशासी कन्या स्नातकोत्तर उत्कृष्टता महाविद्यालय में यूजीसी द्वारा प्रायोजित मनोविज्ञान व गृहविज्ञान द्वारा आयोजित तनाव और स्वास्थ्य प्रबंधन विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न हुई। अध्यक्षता प्रो. एमएल तिवारी ने की, जिसमें उपाध्यक्ष डॉ. अभया जोगलेकर, डॉ. तारेश भाटिया रहे।

डॉ. एससी जैन, डॉ. अरुणा पलटा, डॉ. सोनिया लूना, डॉ. बरखा अग्रवाल, डॉ. अर्चना गुप्ता, डॉ. आरसी जुमेरी द्वारा शोध पत्र का वाचन किया गया। एक्सीलेंस गर्ल्स कालेज के प्राचार्य डॉ. जेपीएन पाण्डेय ने स्वागत उद्बोधन में आमंत्रित अतिथियों के व्यक्तित्व का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि यह महाविद्यालय निरंतर विकास पथ पर अग्रसर है। डॉ. हरीसिंह गौर विवि के प्रभारी कुलपति डॉ. केएस पित्रे ने कहा कि सेमिनार के आयोजकों ने पूरे विश्व के लिए ही महत्वपूर्ण विषय चुना है, जिससे जन सामान्य लाभान्वित होगा। 

मुख्य अतिथि विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि आज हर बीमारी की जड़ तनाव है। राम, कृष्ण, महावीर का यह देश तनाव से भर गया है। मधुमेह, ब्लडप्रेशर, किडनी, हार्ट, कैंसर आदि बीमारियों के लिए तनाव ही जिम्मेदार है। पोस्टर प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर छात्राओं को पुरुस्कृत किया गया। विधायक शैलेन्द्र जैन ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त छात्रा को क्रमश: 5001, 3001 और 2001 रुपए तथा प्राचार्य डॉ. जेपीएन पाण्डेय ने 1001, 501 और 301 रुपए देनेकी घोषणा की। आभार डॉ. रेणुबाला शर्मा ने माना।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...