बीना। शासकीय कन्या महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद कैरियार मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत आयोजित रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कलात्मक अभिरूचि पर आधारित रहा। कलात्मक अभिरूचि से संबंधित क्ले मॉडलिंग प्रशिक्षण में छात्राओं ने विशेष रूचि ली।
कला विशेषज्ञ श्रीमति कविता बुखारिया एवं श्रीमती सपना मिश्रा ने छात्राओं को क्ले तैयार करना, (विशेष प्रकार की मिट्टी) उसमें मिलने वाली सामग्री तथा उससे निर्मित सामग्री का रखरवाव संबंधी विशेष जानकारी दी। जिससे उसमें दरार न आए और लंबे समय तक सुरक्षित रहे। उन्होने व्यवहारिक प्रशिक्षण में क्ले द्वारा विभिन्न प्रकार के बर्तन कलश, आरती थाल, फ्लावर, फ्लावर पॉट, सजावट सामग्री छात्राओं से तैयार कराई। इनमें विभिन्न प्राकर के रंग रोगन से सजावट व आकर्षण के गुर सिखाए।
संस्था प्रमुख डॉ.चंदा रत्नाकर ने प्रशिक्षण द्वय की कला की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा छात्राओं को प्रोत्साहित किया। कैरियर प्राकोष्ठ प्रभारी डॉ.रश्मि जैन ने क्ले मॉडलिंग हस्तकला को स्वरोजगार के क्षेत्र में छात्राओं को उपयोगी माध्यम बताया। इससे निर्मित सामग्री सुंदरता व आकर्षण संपन्न होती है। मन चाहा दाम प्राप्त होता है। घरेलू सजावट के लिए व विशेष अवसरों पर क्ले निर्मित सामग्री का महत्वव है छात्रा पूजा ठाकुर ने प्रशिक्षकों का आभार माना। इस अवसर पर प्रो. सरोज जैन, डॉ.निशा जैन, डॉ.उमा लवानिया, डॉ.पीसी, सुरेन्द्र मिश्रा, नंदकिशोर रजक, अमरजीत सिंह, बलराम, जितेन्द्र गोमाबाई आदि उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें