रविवार, 3 फ़रवरी 2013

झांसी- बीना पैसेंजर में दो लाख की चोरी

बीना। ट्रेनों में चोरी की घटनाओं को पुलिस रोक नहीं पा रही है। आय दिन यात्रियों का सामन चोरी हो रहा है। शनिवार को झांसी बीना पैसेंजर में एक यात्री के बैग से सोने के जेवरात चोरी हो गए। जिनकी कीमत 2 लाख 10 हजार रुपए आंकी जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सत्यप्रकाश नायक निवासी वीरसावरकर वार्ड ने एफआईआर दर्ज कराई है कि उनकी बहन विमला नायक ललितपुर से बीना के लिए झाँसी बीना पैसेंजर में सवार हुई थीं। उन्होनें अपने बैग में सोने की चूडि?ा, हार और अंगूठी रखी थी। बैग को ऊपर वाली बर्थ पर रख दिया। जब बीना में आकर बैग देखा तो उसमें से जेवरात गायब थे। 

ट्रेन में बैग के पास एक 25 वर्षीय एक युवक बैठा था जा बीना   स्टेशन आने के पहले ही उतर गया था। उक्त युवक पर ही चोरी का संदेह किया जा रहा है। चोरी गए सामन की कीमत 2 लाख 10 हजार रुपए आंकी गई है। घटना ललितपुर और झांसी के बीच की होने के कारण जीआरपी बीना ने मामला दर्ज कर डायरी ललितपुर थाने भेज दी है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...