सागर। नोबल कालेज द्वारा प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन 3 फरवरी को किया गया। यह प्रतियोगिता का सातवां वर्ष है। इस परीक्षा में जिले भर के सभी विषय के 12वीं के कला, वाणिज्य, गणित, बायो समूह के लगभग चार हजार छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
परीक्षा सुबह 9 बजे से प्रारंभ हुई और शाम 4 बजे परीक्षा का समापन हुआ। प्रतिभा खोज परीक्षा पुरस्कार 100084 नकद दिया जाएगा व विजेताओं व भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। प्रतिभा खोज परीक्षा के परिणाम इस माह के अंत में एवं विजेताओं को महाविद्यालय में प्रवेश लेने पर 50 प्रतिशत फीस में छूट छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान की जाएगी एवं सभी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को महाविद्यालय में प्रवेश लेने पर 20 प्रतिशत फीस में छूट छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान की जाएगी। पुरस्कार वितरण अप्रैल माह में समारोह पूर्वक किया जाएगा।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें