बीना। नगर के जाने माने कवि हेमंत तिवारी निशंक का निधन शनिवार को दोपहर 2 बजे भोपाल में इलाज के दौरान हो गया वे 50 वर्ष के थे। 23 जनवरी को श्री तिवारी सुगर की शिकायत के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे।
देशभक्ति की कविताओं के लिए प्रसिद्ध कवि श्री तिवारी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले में भी कविताओं का वाचन किया था। उनके अंतिम संस्कार में नेतागण, कवि, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित थे।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें