सागर। सांसद भूपेन्द्र सिंह ने कहा प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में मध्यप्रदेश बीमारू राज्य था। वही अब मुख्यमंत्री शिवराजसिंह के कार्यकाल में देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में सुमार हो रहा है। यह बात उन्होने ग्राम मनेशिया में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं।
श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में मध्यप्रदेश अंधेरे में डूबा रहता था। अब प्रदेश की जनता जून माह से 24 घंटे घरेलू बिजली मिलेगी और किसानों को 8 घंटे बिजली मिलेगी।
श्री सिंह ने कहा अब समय आ गया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को उखाड फेके और देश के विकास के लिए भाजपा की सरकार बनाने का मार्ग प्रसस्त करें।
सम्मेलन को पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण एवं नरेन्द्र सिंह पीपरा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर ढगरिया एवं मनेशिया के लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सम्मेलन में प्रमुख रूप से राजकुमार सिंह धनोरा, प्रेमचन्द्र बडकुल, लक्ष्मणसिंह ठाकुर, राकेश दुवे, अजमरी राइन, राजकुमार सिंह ढाना, ब्रजेश शुक्ला, महेन्द्र राय, वीरेन्द्र प्रजापति, रंजीत ठाकुर, प्रीतम पटेल, आबिद खान, सौरभ रावत, शैलेन्द्र पवार, लखन विश्वकर्मा, दिनेश गोस्वामी, हरिकिशन अहिरवार, गजेन्द्र सिंह ठाकुर सम्मिलित हुए।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें