सागर। प्रांतीय आह्वान पर जिले के समस्त कर्मचारी संगठनों की बैठक कर्मचारी संघ कार्यालय में आयोजित की गई। जिसमें 51 सूत्रीय मांगों के समर्थन में 20 फरवरी को एक दिवसीय धरना कलेक्ट्रेट परिसर में दिए जाने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपने पर चर्चा हुई।
निर्णय लिया गया कि विकासखंडों एवं तहसीलों में बैठकों का आयोजन होगा। बैठक में प्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री एवं मोर्चा के जिला प्रभारी गौरीशंकर दुबे, जीपी शांडिल्य, आत्माराम तिवारी, मोहनलाल खरे, रामगोपाल यादव, सुशील कुमार पांडे सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहेंगे। बैठक में हरिओम पांडे, च्रदंभान सिंह, दुलीचंद पटेल, महेश दुबे, गणेश श्रीवास्तव, बृजबिहारी, नीलमणी, पवन मिश्रा आदि उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें