सागर। राज्य सरकार के निदेर्शानुसार स्वामी विवेकानंद की 150वीं सर्धशती के मौके पर आज सागर में हाई स्कूल और हायर सेकेन्डरी स्कूलो में छात्र-छात्राओं ने अपनी-अपनी शालाओं में सूर्य नमस्कार किया ।
इसी कड़ी में आज सोमवार को सागर नगर स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में छात्र-छात्राओं और शिक्षकगणों ने योग प्रशिक्षण गोकुल सूर्यवंशी के मागदर्शन में निर्धारित 14 योग मुद्राओं के आधार पर सूर्य नमस्कार किया ।
सशिमं में सूर्य नमस्कार
स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर मोतीनगर में सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। मप्र शासन के निर्देशानुसार प्राचार्य श्रीमती शशि मिश्रा के निर्देश एवं योगाचार्य रामकेश चौबे के मार्गदर्शन में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सूर्य नमस्कार किया।
गौरझामर में सूर्यनमस्कार
गौरझामर। स्वामी विवेकानंद सार्धशति समारोह के उपलक्ष्य में सोमवार को शालेय बालक सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सुबह 9 बजे से किया गया। जिसमें 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्राचार्य एसके खरे, एसपी चढ़ार, अरूण सोनी, बीडी गोस्वामी, आरके चौरसिया, कमलेश दुबे, महेश जैन, अनुराग दीक्षित, ओमप्रकाश तिवारी, चतुर्भुज पटेल सहित अनेक छात्र उपस्थित थे।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें