सागर। तिली राजघाट मार्ग पर किशोर न्यायालय के पास सैकडो गरीब लोग विगत 15-20 वर्षो से आवास बनाकर परिवार सहित निवास कर रहे हैं। यह सब लोग मजदूरी करते हैं। 8 फरवरी को जिला प्रशासन द्वारा तहसीलदार सागर के नेतृत्व में पुलिसबल एवं राजस्व अमले के साथ जेसीबी मशीन से मकान को तोड़ना प्रारंभ कर दिया जिससे आक्रोशित होकर हजारों महिला-पुरषों ने तिली मेनपानी रोड पर चक्काजाम लगा दिया।
मौके पर जिला कांगे्रस अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत पहुंचे जहां जिला प्रशासन के अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट अर्चना सोलंकी, तहसीलदार विश्वकर्मा, क्षेत्रीय थाना प्रभारी सहित राजस्व अमला उपस्थित था। जिसमें यह निर्णय हुआ कि सोमवार को आयुक्त नगर निगम एवं कलेक्टर सागर से इस विषय मे चर्चा की जाएगी तत्पश्चात आंदोलनकारियों ने रास्ता खोला।
श्री राजपूत ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत सागर को 750 करोड़ की राशि उपलब्ध कराई गई है और निगम द्वारा इसी स्थान को चिन्हित भी किया गया है। कब्जा हटाने के पूर्व विस्थापितों को प्राथमिकता के तौर पर उक्त योजना के तहत आवास दिए जाएं तभी इन्हें हटाया जाए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें