शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2013

क्रिकेट के साथ अन्य खेलकूद स्पर्धाएं भी हों : अभिषेक भार्गव

गढ़ाकोटा। आज के दौर में क्रिकेट का जुनून युवाओं के साथ -साथ बड़े और महिलाओं तक के सर चढ़कर बोल रहा है और यही कारण है की वोमेन वर्ल्ड कप भी आयोजित कराया जा रहा है।  इसी क्रम में क्रिकेट के माध्यम से जनप्रतिनिधि भी खेलो को बढावा दे रहे है। विधानसभा स्तरीय, ग्रामीण स्तरीय टूर्नामेंट भी कराए जा रहे है ताकि युवाओ को भी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सके।

यह बात भाजयुमो प्रदेश मंत्री अभिषेक भार्गव ने ढाना हवाई पट्टी के समीप स्थित ग्राम सेमरा अंगद ,नील गिरी मैदान पर नए क्षेत्र की लगभग 25  टीमें  ग्रामीण कप क्रिकेट स्पर्धा में भाग ले रही है जिसका उद्घाटन करते हुए कही।  उन्होंने कहा कि अपने ग्रामीण युवा तरुणाई के बीच छुपी प्रतिभाओ को आगे लेन का यह अच्छा मंच है। चाहे क्रिकेट हो या फुटबाल या अन्य राष्ट्रीय खेलो के आयोजन  शहरो की जगह अब ग्राम स्तर पर कराए जा रहे है। 

श्री भार्गव ने कहा कि अब क्रिकेट के अलावा अन्य राष्ट्रीय  खेलो में भी हमें रूचि लेकर उन्हें ग्रामीण स्तर पर आयोजित कराने का प्रयास करना होगा।  ताकि युवा उन्हें भूल न जाएं और गढ़ाकोटा, रहली सहित अन्य पंचायतो में भी इस प्रकार के खो -खो, कबड्डी, बालीवाल, फुटबाल, ऊँची कूद  जैसे दर्जनों खेल है जिनके द्वारा शारीरिक श्रम के साथ ही मानसिक सुकून मिलता है।

स्पर्धा में चन्द्रपुरा, हिलगन, खेजरा, रगोली, लालेपुर, साजली, भोहारी, घुरेटा, रिछावर एवं ढाना सहित आसपास की ग्रामीण टीमे स्पर्धा में खेलेगी आभार मीडिया प्रभारी विक्की जैन ने माना। श्री भार्गव ने आयोजन समिति के लिए नगद राशि एवं बेट, गेंद, स्टम्प की किट सौपी और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने बल्ले के जोहर भी दिखाए। इस अवसर पर विक्की जैन, हरिशंकर तिवारी, जयदीप सिंह, नरेश पवार, भरत पप्पू दीपक सहित ग्रामीण लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...