शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2013

संविदा कर्मियों ने दिया धरना

सागर। संविदा स्वास्थ्य अधिकारी, कर्मचारी संघ इकाई द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल पीली कोठी मैदान में की गई। जिसमें जिले के समस्त संविदा स्वास्थ्य अधिकारी, कर्मचारी भारी संख्या में शामिल हुए। जिले के विभिन्न ब्लाकों से आशा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहीं।

संविदा स्वास्थ्य अधिकारी, कर्मचारी ने अपनी नियमितीकरण, एचआर पोलिसी एवं अन्य मांगों के साथ आशा कार्यकर्ताओं को निश्चित मानदेय 5 हजार रुपए प्रदाय किए जाने हेतु अपना ज्ञापन संकटमोचन हनुमान जी पहलवान बब्बा को दिया। यह ज्ञापन सरकार को सद्बुद्धि देने एवं एवं कर्मचारियों के निराकरण प्रार्थना की गई। शुक्रवार से प्रारंभ हुई अनिश्चितकालीन हड़ताल से जिले के स्वास्थ्य सेवाएं ठप हुर्इं। विभिन्न अधिकारियों के फोन विभिन्न कार्यों हेतु आते रहे। 


परंतु समस्त संविदा कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लामबंद रहे। अध्यक्ष, संविदा स्वास्थ्य अधिकारी, कर्मचारी ने समस्त संविदा बंधुओं से अपील की सभी एकजुट   रहकर हड़ताल में तब तक सहयोग देते रहें जब तक कि शासन हमारी सभी मांगें लिखित में पूर्ण नहीं करता है। हड़ताल में संविदा स्वास्थ्य अधिकारी, कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष प्रेमकमल, जिला अध्यक्ष कपिल देव पाराशर, राजेश राय, बृजेश तिवारी, मोहना ठाकुर, अनुज सैनी, कमल मिश्रा, भीष्म दुबे एवं समस्त संविदा कर्मचारी एवं आशाएं उपस्थित रहीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...