शनिवार, 16 फ़रवरी 2013

जीआरपी जवानों की पिटाई

बीना। बीना जीआरपी के आरक्षक अनिल तिवारी तथा नीरज बाजपेयी की एक फरार आरोपी ने लात घूंसों से पिटाई कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार भीम वार्ड निवासी रामचरण उर्फ मोटू 30 वर्ष ने एक यात्री के साथ मारपीट कर लूट की थी।

यह आरोपी पिछले कई माहों से फरार था सूचना मिलने पर जीआरपी के आरक्षक उसे गिरफ्तार करने पहुंचे तो उसने इन दोनों आरक्षकों की पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...