शनिवार, 16 फ़रवरी 2013

दो संदिग्ध युवतियों से पूंछताछ

खुरई। शुक्रवार की शाम लगभग 7 बजे दो संदिग्ध युवतियों को भूसा मंडी स्थित गायत्री मंदिर के पास श्री राम ग्रुप के कुछ युवकों ने पकड़कर पुलिस को बुला लिया। इनमें से एक युवती अचेतन अवस्था में लग रही थी। उसी समय उस युवती के परिजन भी आ गए। इसके बाद दोनों को पुलिस थाने में ले जाकर पूंछताछ की गई।

पुलिस की पूछतांछ में पता चला कि सुरखी क्षेत्र की पूजा उर्फ रामकुमारी लोधी निवासी गौसरा राजघाट उम्र 25 वर्ष अपने साथ मोतीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम रजौआ निवासी एक 19 वर्षीय युवती को वृंदावन में आश्रम बनाकर रहने को कहकर ले जा रही थी। ले जाने की जानकारी उसके परिजनों को नहीं थी। पुलिस के पूछताछ के दौरान पूजा ने बताया कि पहले से उसका युवती से परिचय नहीं था उसके गुरूजी ने उसका मोबाईल नंबर दिया था जिसपर बात होने से उसकी पहचान हुई। उसके गुरूजी का आश्रम रहली के पास सिद्धधाम में है। एक मोबाईल नंबर पर गुरूजी के एक चेले से बात करने पर ज्ञात हुआ कि बाबा परमहंस के आश्रम में ये युवतियां आती थी।


बाबा ने ही सभी के नंबर दिए थे


थाना प्रभारी हेमंत शर्मा ने पूछतांछ और युवती के मोबाईल से मिले कई नंबरों पर बात करने से पता चला कि इस युवती और बाबा के संपर्क मे कई और युवतियां हैं जो वृंदावन में आश्रम बनाने के लिए राजी की जा रहीं थीं। इस पूरे मामले में खास बात सामने आई कि सभी युवतियां एक दूसरे से कभी नहीं मिलीं बल्कि बाबा परमहंस ने ही सभी को एक दूसरे के नंबर देकर आश्रम बनाने के लिए कहा था। पूंछताछ के दौरान पूजा ने कई बार अपने जबाब बदले जिससे शक गहराता गया। लेकिन रजौआ निवासी युवती ने अपने बयानों में अपनी मर्जी से जाना बताया तो मामला नही बनता देख पुलिस ने पूछताछ के बाद युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया गया और पूजा को भी नाम पता नोट कर जाने दिया।

युवती की तलाष में आए उसके पिता ने बताया कि उनकी बच्ची लगभग 11.30 बजे घर से भाई को प्रसाद देने का कहकर निकली थी लेकिन बहुत देर तक न लौटने पर मोबाईल से संपर्क करने पर ज्ञात हुआ कि अपनी सहेली के साथ वृंदावन जाने की बात कह रही थी तब पीछा करने पर खुरई में पकड़ सके। इससे पहले भी वह घर में आश्राम में जाने की बात बता चुकी है।

 इनका कहना है

फिलहाल युवती के बयान के आधार पर उसे परिजनों को सौंप दिया गया और पूजा के खिलाफ भी कोई मामला नहीं बनता लेकिन पूरा मामला संदेह के घेरे में हैं। बाद में नए सिरे से जांच की जाएगी।

हेमंत शर्मा, थाना प्रभारी खुरई

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...