सागर/ बीटीआईआरटी ने जिले भर के सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों के लिए विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन सिरोंजा स्थित शैक्षणिक परिसर में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट:ीय स्वयं सेवक संघ के प्रांतीय कार्यवाहक सुनील देवजी व विशिष्ट अतिथि सरस्वती शिशु मंदिर पगारा व मोतीनगर के सचिव सुशील भार्गव थे। कार्यक्रम के आरंभ में संस्थान वाइसचेयरमेनइंजी सत्येन्द्र जैन व प्राचार्य डॉ. एसवी एस चौहान ने आमंत्रित अतिथियों का पुष्प गुच्छ के माध्यम से सम्मान किया गया। तत्पश्चात बौद्धिक सत्र में सुनील देव ने स्वामी विवेकानंद जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर उपस्थित आचार्यों एवं विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसके उपरांत स्वामी विवेकानंद की पृष्ठभूमि पर आधारित क्विज का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न विद्यालयों से आए तकरीबन २० विद्यार्थियों को पुरस्कार प्राप्त हुआ। क्विज मास्टर की जिम्मेदारी मनीष श्रीवास्तव ने निभाई।
संस्था के टीपीओ तरूण कुमार सिंह ने १२वीं के बाद कैरियर के चयन पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया एवं उनकी शंकाओं का समुचित समाधान किया। जिले भर से आए विद्यार्थियों ने संस्था परिसर का भ्रमण भी किया। मंच संचालन अनिल पाठक ने किया। इस अवसर पर संदीप जैन, अनिल पिंपलापुरे, सुजीत सिंह, हेमंत जैन, कु. प्रिंयका पटैरिया, कु. प्रिंयका मुढौतिया, रूचि भट्ट, विशाल पासी, रूपकिशोर रजक, प्रभात सिंह, उमेश जैन, रागनी पाठक, स्वाती सिंह, शेख शाहिद, राकेश नेमा, मनीष संघी, नीलेश दुबे, आलोक जैन आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें